‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को लेकर कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- महिला सशक्तिकरण पर खुली सरका

Edited By Yaspal,Updated: 07 Mar, 2020 08:04 PM

congress targeted the center saying open government poll on women empowerment

महिला सुरक्षा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' और महिलाओं की बेरोजगारी पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह महिला सशक्तीकरण के नाम पर दिखावा कर रही है। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय...

नई दिल्लीः महिला सुरक्षा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और महिलाओं की बेरोजगारी पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह महिला सशक्तीकरण के नाम पर दिखावा कर रही है। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाना बनाया।
PunjabKesari
एक ट्वीट में उसने लिखा है ‘‘महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के दिखावटी प्रेम और पाखंड को बहादुर पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कान्गुजम ने उजागर कर दिया है। प्रधानमंत्री का (एक दिन के लिए उनके सोशल मीडिया पेज के संचालन का) प्रस्ताव ठुकराने के बाद उसने कहा है कि किसी ट्विटर अभियान से ज्यादा जरूरी है कि उसकी बात सुनी जाए।''
PunjabKesari
इस ट्वीट के साथ ही पार्टी ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर का लिंक साझा किया है जिसमें कहा गया है कि मणिपुर की आठ साल की बच्ची लिसिप्रिया ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट के संचालन का प्रधानमंत्री का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह मिथक फैलाया जा रहा है कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के लिए सक्रिय रूप से काम करने वाली पार्टी है।
PunjabKesari
सच्चाई यह है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बजट में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की तुलना में मामूली वृद्धि हुई है। ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' केवल वोट हथियाने का नारा था, लेकिन जब इसे लागू करने की बात आई तो भाजपा बुरी तरह विफल रही। सरकार ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' का 56 प्रतिशत हिस्सा प्रचार पर खर्च किया है। उसने पूछा कि केवल दो साल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद महिला एवं बाल विकास मंत्री सहित भाजपा सरकार के शीर्ष अधिकारी, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री महिलाओं की सुरक्षा के विषय में पूरी तरह मूकदर्शक क्यों बने रहे।
PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!