हजारों कंटेनर ट्रकों से गांव गांव संदेश पहुंचाएगी कांग्रेस

Edited By shukdev,Updated: 07 Apr, 2019 05:44 PM

congress to convey message to village village from thousands container trucks

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान में अत्याधुनिक तकनीक की बजाय गांव देहात तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए हजारों ट्रकों का सहारा लिया है जिनकी दीवार को न्यूनतम आय योजना (न्याय) का विज्ञापन से पेंट किया गया है। कांग्रेस के बुजुर्ग...

नई दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान में अत्याधुनिक तकनीक की बजाय गांव देहात तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए हजारों ट्रकों का सहारा लिया है जिनकी दीवार को न्यूनतम आय योजना (न्याय) का विज्ञापन से पेंट किया गया है। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का प्रचार अभियान आरंभ किया। प्रचार अभियान के बारे में शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रचार अभियान में सोशल मीडिया, पारंपरिक मीडिया के हर प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाएगा। 

पार्टी आउटडोर प्रचार पर विशेष ध्यान देगी क्योंकि यह किफायती एवं असरदार होता है। इसके लिए कांग्रेस देश के कोने कोने में कंटेनर ट्रकों को भेजेगी जिसके दोनों ओर कांग्रेस के प्रचार वाले होर्डिंग पेंट होंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस बार प्रचार का थीम स्लोगन है -अब होगा न्याय। इससे जोड़ कर युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, व्यापारियों को सरल जीएसटी, किसानों का कल्याण आदि विषयों पर पोस्टर आदि प्रचार सामग्री तैयार की गई है। रेडियो पर छोटे छोटे जिंगल और छोटे वीडियो भी तैयार किए गए हैं। प्रचार अभियान का मुख्य थीम सॉन्ग मशहूर शायर जावेद अख्तर ने लिखा है। 

एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, प्रचार के संसाधन के मामले में भारतीय जनता पार्टी के करीब 30 हजार करोड़ रुपए के खर्च वाले महंगे प्रचार का मुकाबला नहीं कर पाएगी लेकिन उसके वादों एवं नारों में सच्चाई है और इसी से वह भाजपा के प्रचार को मात दे पाएगी। प्रचार अभियान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ट्रकों के माध्यम से प्रचार काफी असरदार होने के साथ ही किफायती भी है। एक बार ट्रकों की दीवार पेंट करने के बाद ट्रक जहां जहां जाएगा और जहां जहां रुकेगा, वहां प्रचार होगा। इससे प्रभावी मोबाइल होर्डिंग अभियान और कुछ नहीं हो सकता है। ट्रक एक ऐसा वाहन है जो देश के हर कोने में जाता है और एक शहर से दूसरे में निरंतर चलता रहता है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इसके लिए ट्रांसपोर्टरों से करार किया है और पेंट खुद के खर्च पर कराया है। ट्रक आपरेटरों को कहा गया है कि वे किसी भी दशा में विज्ञापन होर्डिंग वाले हिस्से को ढकें नहीं। सूत्रों के मुताबिक ऐसे ट्रकों की संख्या दस हजार से भी अधिक है। पार्टी को उम्मीद है कि ट्रकों के माध्यम से पार्टी अपना संदेश आम आदमी तक बहुत अच्छे ढंग से पहुंचा पाएगी। 

कांग्रेस का कहना है कि देश में इस समय हताशा एवं निराशा का वातावरण है। अच्छे दिन का वादा करने वालों ने देश को बहुत खराब दिन दिखाए हैं। समाज के बहुत बड़े वर्ग के साथ अन्याय हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस का प्रचार अभियान लोगों की भावनाओं और राष्ट्र की प्राथमिकताओं पर आधारित करके तैयार किया गया है। आज देश में नौजवान रोजगार की, महिलाएं सुरक्षा की, किसान बेहतर दाम की चाह में न्याय की पुकार कर रहा है। देश को काम, दाम, सम्मान और न्याय की जरूरत है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने वादाखिलाफी की है। प्रधानमंत्री आज भी खोखले दावे करके विपक्ष को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि 2014 में जो कहा था, उन वादों का क्या हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!