राजस्थान: हिंदुत्व पर भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस

Edited By vasudha,Updated: 25 Nov, 2018 01:39 PM

congress trying to put down bjp on hindutva

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही हैं। धर्मनिरपेक्षता का चेहरा लेकर आई कांग्रेस ने पन्द्रह प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं...

नेशनल डेस्क:  राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही हैं। धर्मनिरपेक्षता का चेहरा लेकर आई कांग्रेस ने पन्द्रह प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं जबकि भाजपा ने सिर्फ परिवहन मंत्री यूनुस खान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के सामने उतारा हैं। पायलट ने उनके सामने मुस्लिम उम्मीदवार उतारकर हिन्दुत्व का वातावरण बनाने के प्रयास कर रही भाजपा को चुनौती दी हैं कि भाजपा को हिम्मत है तो उनके चुनाव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रचार के लिए लाये।   

भाजपा का हिन्दुत्व केवल दिखावा: कांग्रेस
कांग्रेस इस बात पर जोर दे रही है कि भाजपा का हिन्दुत्व केवल दिखावा है तथा राममंदिर सहित अन्य कई हिन्दुत्व के मुद्दे सिर्फ चुनाव के दौरान ही उठाये जाते हैं। कांग्रेस ने पोकरण से मुस्लिम धर्मगुरु गाजी फकीर के बेटे सालेह मोहम्मद को उतारा हैं जबकि भाजपा ने हिन्दू धर्म गुरु महंत प्रतापपुरी को खड़ा किया हैं। इस क्षेत्र में मुस्लिमों की संख्या ज्यादा हैँ लेकिन महंत के उतरने से हिन्दू मतदाताओं का ध्रुवीकररण हो रहा हैं।  

भाजपा ने केवल एक मुस्लमान को दी टिकट 
पोकरण में जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कल सभा रखी गई हैं वहीं भाजपा ने भी योगी आदित्यनाथ को बुलाया हैं। राहुल कल अजमेर की ख्वाजा की दरगाह की चौखट चूमने तथा पुष्कर में पूजा अर्चना करने का कार्यक्रम हैं। धर्मनिरपेक्षता बताने के लिए कांग्रेस दोनों धर्मों को महत्व दे रही हैं जबकि भाजपा का ऐसा कोई एजेंडा नहीं हैं।  भाजपा में छिपे तौर पर हिन्दुत्व को अपनाया हैं लेकिन इस बारे में कोई खुल्ला एजेंडा नहीं हैं। दो सीटो में से केवल एक पर मुस्लमानों को टिकट देने तथा योगी की सभाएं कराने तथा पश्चिम क्षेत्र में हिन्दु धर्मगुरुओं को खड़ा कर यह संदेश दे रही हैं कि भाजपा हिन्दुत्व से पीछे नहीं हैं।   

वसुंधरा राजे भी मंदिर को दी रही महत्व 
अलवर में काफी समय तक गौरक्षकों के आंदोलन तथा गाय की तस्करी में कथित रुप से लिप्त दो मुस्लिम व्यक्तियों की पीटाई से हुई मृत्यु की घटना से अलवर में काफी बवाल मचा था। मोदी का इस क्षेत्र से चुनाव प्रचार की शुरुआत भी हिन्दुत्व के मुद्दे को मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा हैं। इसके अलावा भाजपा नेता राममंदिर के मुद्दे पर भी स्पष्ट पक्ष नहीं रख रहे हैं लेकिन इसे आस्था का विषय बताकर हिन्दुओं के मन में जगह बना रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मंदिर या महंत को महत्व देने से नहीं चूक रही। कांग्रेस राममंदिर मुद्दे पर फिर माहौल बनाने की पीछे भी भाजपा की चुनाव चाल मानते हैं।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!