राहुल गांधी के बचाव में आई कांग्रेस, कहा- वह नहीं देंगे इस्तीफा

Edited By vasudha,Updated: 25 May, 2019 10:31 AM

congress who came to protect rahul gandhi

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गयी हैं।  वहीं इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम उनके बचाव में आते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है..

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गयी हैं।  वहीं इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम उनके बचाव में आते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। 
PunjabKesari

संजय निरुपम ने कह कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्होंपे शनिवार को ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम बहादुरी से चुनाव लड़े। नि:संदेह उन्होंने बहुत मेहनत की। हमारी बदकिस्मती थी कि हम हार गए। उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? उन्हें पार्टी का नेतृत्व करते रहना चाहिए। हम उनके नेतृत्व में लड़ेंगे और जल्द ही वापस आएंगे। 
PunjabKesari

बता दें कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति की शनिवार सुबह बुलाई गई बैठक में राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। वीरवार को लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद ही कहा जाने लगा था कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, हालांकि पार्टीने इसे खारिज कर दिया था।  

PunjabKesari 

राहुल गांधी ने दिसम्बर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला था और उसके बाद पार्टी ने कर्नाटक में जनता दल एस के साथ तथा तीन राज्यों में अपने दम पर पार्टी ने सरकार बनाई थी। उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला आम चुनाव है।  इस बीच पार्टी की करारी हार को देखते हुए कुछ प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे देने की पेशकश की है। कांग्रेस के जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की पेशकश की है उनमें कर्नाटक चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एच. के. पाटिल, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर प्रमुख हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!