उपराष्ट्रपति नायडू के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे शिकायत, मनमोहन सिंह ने खुद को किया इससे अलग

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Aug, 2018 03:13 PM

congress will complain against vice president naidu

असम से आने वाले कांग्रेसी अब उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के खिलाफ उन्हीं से शिकायत करने की योजना बना रहे हैं। इन कांग्रेसी सांसदों का आरोप है कि उन्हें सभापति सदन में बोलने नहीं देते हैं। राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा

नई दिल्लीः असम से आने वाले कांग्रेसी अब उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के खिलाफ उन्हीं से शिकायत करने की योजना बना रहे हैं। इन कांग्रेसी सांसदों का आरोप है कि उन्हें सभापति सदन में बोलने नहीं देते हैं। राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब सांसद सभापति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। इसमें सबसे अजीब बात यह होगी कि जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज होगी फैसला भी वहीं सुनाएंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी असम से ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं लेकिन उन्होंने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि सांसदों ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। असम के पांच सासंदों का आरोप है कि उन्हें एनआरसी मुद्दे पर बोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है पिछले तीन दिनों से एनआरसी ड्राफ्ट पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी कांग्रेस ने सदन में बोलने नहीं दिया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!