प्रियंका की एंट्री के बाद बदले राहुल के तेवर, अब पश्चिम बंगाल में भी अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Jan, 2019 12:12 PM

congress will contest alone in west bengal

प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में एंट्री के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर बदल गए हैं। राहुल अब अटैक मूड में नजर आ रहे हैं और इसलिए खुल कर चुनावी पिच पर फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं।

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में एंट्री के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर बदल गए हैं। राहुल अब अटैक मूड में नजर आ रहे हैं और इसलिए खुल कर चुनावी पिच पर फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। कांग्रेस ने अब कई राज्यों में अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भी एकल चलो रणनीति अपनाई है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन के बाद कांग्रेस ने भी यूपी में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान किया था। हालांकि राहुल गांधी ने कहा था कि वे मायावती और अखिलेश यादव का काफी सम्मान करते हैं कि और उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
PunjabKesari
कांग्रेस ने हाल ही में दिए अपने बयान कहा था कि कांग्रेस का यूपी में अकेले लड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा का ही होगा और हम चाहते भी यही हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा था कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश में सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी टीडीपी के साथ हमारा गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर पर है, ऐसे में हम राज्य में टीडीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। ओमन चांडी ने कहा कि वे चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के लिए फिर 31 जनवरी को एकत्र होंगे। इसका मतलब यह निकलता है कि कांग्रेस और टीडीपी के बीच आंध्र प्रदेश में कोई महागठबंधन नहीं होगा।
PunjabKesari
दोनों पार्टियों हाल ही तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में साथ लड़ी थीं, लेकिन चुनाव का नतीजा दोनों पार्टियों के लिए काफी भयानक साबित हुआ। शायद यह वजह है कि दोनों पार्टियां आंध्र प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ना चाहती हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19 जनवरी को कोलकाता में महारैली का आयोजन किया था। इसमें 20 दलों के नाता शामिल हुए थे लेकिन इसमें न तो राहुल गांधी पहुंचे थे और न ही सोनिया गांधी, हालांकि दोनों ने ही संदेश भेज कर ममता की महारैली की सफलता के लिए शुभकामनाएं जरूर भेजी थीं।
PunjabKesari
ममता कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होंगी या नहीं इस पर शुरू से ही रुख साफ नहीं था, शायद यही वजह है कि कांग्रेस ने वहां भी अकेले ही चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वहीं पीएम पद की दौड़ में ममता के नाम की काफी चर्चा है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!