कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की तरह तानाशाही नहीं करेगी: पायलट

Edited By Yaspal,Updated: 05 Jul, 2018 08:18 PM

congress will not dictate as bjp in state pilot

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की आने वाली सरकार भाजपा की तरह तानाशाही नहीं करेगी, बल्कि वह सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की तकलीफ को समझकर उसका निवारण करेगी।

जयपुरः­ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की आने वाली सरकार भाजपा की तरह तानाशाही नहीं करेगी, बल्कि वह सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की तकलीफ को समझकर उसका निवारण करेगी। दौसा जिले में विधानसभा क्षेत्र लालसोट में आयोजित ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पायलट ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंचें, उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा पर पायलट ने कहा कि मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, उनका प्रदेश में स्वागत है, लेकिन सरकारी खर्चे पर प्रशासन का उपयोग कर पार्टी का प्रचार-प्रसार करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी पहले भी प्रदेश दौरे पर आये थे और राजस्थान के मुद्दों एवं जनता की समस्याओं पर चर्चा करने की बजाय वह कांग्रेस को कोसकर वापस लौट गये।

पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि केन्द्र व प्रदेश दोनों जगह उनकी सरकार है और उनको चार साल से ज्यादा का समय हो गया है, अब कांग्रेस को कोसना छोड$कर भाजपा सरकार ने क्या किया, उसकी समीक्षा करें और जनता को राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा की प्राथमिकता जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह इस झूठे वादों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस को आशीर्वाद देकर एक बार पुन: सेवा का अवसर देगी।         

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!