कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में प्रियंका को दिखाया ‘झांसी की रानी’

Edited By Yaspal,Updated: 27 Jan, 2019 09:51 PM

congress workers show priyanka to  jhansi ki rani  in poster

कांग्रेस ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में प्रस्तुत किया गया। कांग्रेस की जिला इकाई ने प्रियंका गांधी को गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की...

गोरखपुरः कांग्रेस ने रविवार को दो पोस्टर जारी किए जिसमें प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में प्रस्तुत किया गया। कांग्रेस की जिला इकाई ने प्रियंका गांधी को गोरखपुर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी मांग की है।
PunjabKesari
पहले पोस्टर में जिला कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए। पोस्टर में नारा दिया गया कि "गोरखपुर की यही पुकार, प्रियंका गांधी सांसद इस बार।’’


दूसरे पोस्टर में प्रियंका गांधी को झांसी की रानी के रूप में सफेद घोड़े पर सवार दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि “चारों तरफ़ बज रहा डंका बहन प्रियंका, बहन प्रियंकाÞ। Þदेश की अब यही पुकार कांग्रेस आए अबकी बार।“
PunjabKesari
जिला कांग्रेस के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि “हम लोग प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से बहुत उत्साहित हैं और पार्टी से मांग करते हैं कि उन्हें उन्हे इस बार गोरखपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाए।“

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!