Edited By ,Updated: 29 Nov, 2016 02:37 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी भारतीय जनता पार्टी से नजदीकी दिखाकर कुछ लोग राजनीतिक हत्या की साजिश कर रहे हैं...
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी भारतीय जनता पार्टी से नजदीकी दिखाकर कुछ लोग राजनीतिक हत्या की साजिश कर रहे हैं। इसके लिए कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
कुछ दिन पहले अध्यक्ष अमित शाह से उनके मिलने की खबर प्रकाशित की गई थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की बात की जा रही है।
पटना में जनता दल विधानमंडल दल के सदस्यों की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि वह केवल नोटबंदी के निर्णय का समर्थन करते हैं न कि इस निर्णय से भाजपा से नजदीकियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार मजबूती से चल रही है।