ऑक्सफोर्ड तक पहुंचा 'संविधान', 2019 का सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द का खिताब मिला

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jan, 2020 07:34 PM

constitution reaches oxford got the title of best hindi word of 2019

भारत में पिछले कुछ समय से हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द है,- संविधान। भारत के संविधान को 2019 में 70 साल भी पूरे हो गए। फिर नागरिकता संशोधन कानून के बहाने पूरे देश में‘संविधान बचाओ’को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। यही नहीं संविधान को लेकर लंबी बहस भी...

नेशनल डेस्कः भारत में पिछले कुछ समय से हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द है,- संविधान। भारत के संविधान को 2019 में 70 साल भी पूरे हो गए। फिर नागरिकता संशोधन कानून के बहाने पूरे देश में‘संविधान बचाओ’को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। यही नहीं संविधान को लेकर लंबी बहस भी शुरू हो गई है।
PunjabKesari
अब ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने मंगलवार को संविधान शब्द को 2019 का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, “2019 में लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म, न्याय, आजादी, समानता, और आपसी भाईचारे की कसौटियों को संविधान के आधार पर मापा गया है।

साल का सर्वश्रेष्ठ ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द बीते साल के मूड और माहौल को दर्शाता है। ओयूपी के मुताबिक, 'संविधान का मतलब लोकतांत्रिक सिद्धांतों की एक ऐसी संस्था है, जिसके मुताबिक स्टेट या संगठन को शासन करने की अनुमति मिलती है।' वर्ष 2018 में 'नारी शक्ति' को साल का सर्वश्रेष्ठ शब्द चुना गया था।
PunjabKesari
इन वजहों से रहा चर्चा में 
संविधान शब्द सबसे पहले चर्चा में अगस्त, 2019 में आया। पांच अगस्त को उस समय जम्मू व कश्मीर से अनुच्छेद 370 व अनुच्छेद 35ए को हटा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों में भी संविधान का जिक्र कई बार आया। मसलन सबरीमाला मामला, महाराष्ट्र में शक्ति परीक्षण और कर्नाटक में 17 विधायकों की सदस्यता रद्द करना। 
PunjabKesari
लोगों का मूड बताता है शब्द 
ऑक्सफोर्ड भाषा के लिए हिंदी भाषा चैंपियन कृतिका अग्रवाल के मुताबिक वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शब्द लोगों के मूड को दिखाने के साथ—साथ सत्ता में बैठे लोगों का फोकस भी बताता है। 

फेसबुक पेज के माध्यम से मंगवाए जाते हैं शब्द
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी टीम अपने फेसबुक पेज के माध्यम से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हिंदी शब्द के लिए हजारों आवेदन मंगवाती है। भारत की टीम भाषा के विशेषज्ञों के सलाहाकार पैनल की मदद से फिर इस शब्द का चयन करती है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!