कोरोना केस घटते ही इन 10 देशों ने खोले भारतीयों के लिए दरवाजे, वीजा आवेदन से पहले जानें हर जानकारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Jul, 2021 01:21 PM

corona case decreased these 10 countries opened doors for indians

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ते ही भारत में लोगों को कई तरह की पाबंदियों से छट दी गई है। देश में अब लोगों की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नौकरी, बिजनेस, इलाज और घूमने के लिए विदेश यात्राओं पर जाना चाहते हैं। कुछ...

नेशनल डेस्क: कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ते ही भारत में लोगों को कई तरह की पाबंदियों से छट दी गई है। देश में अब लोगों की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नौकरी, बिजनेस, इलाज और घूमने के लिए विदेश यात्राओं पर जाना चाहते हैं। कुछ देशों में अब भी भारतीयों की एंट्री पर बैन है लेकिन कुछ देशों ने छूट दे दी है। लोग इन देशों के लिए फिर से वीजा अप्लाई कर सकते हैं। 

 

आप इन देशों की कर सकते हैं यात्रा

1. क्रोएशिया
क्रोएशिया पर्यटक और बिजनेस के लिए वीजा स्वीकार कर रहा है। क्रोएशिया एक 'शेंगेन एरिया' देश नहीं है फिर भी यह दो या उससे ज्यादा के लिए यूनिफ़ॉर्म वीज़ा (C) धारकों को एंट्री की परमिशन दे रहा है जो शेंगेन क्षेत्र के सभी सदस्य राज्यों के लिए मान्य है। वहीं भारतीय राजनयिक/आधिकारिक पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 30 दिनों तक क्रोएशिया में प्रवेश कर सकते हैं, छोड़ सकते हैं, घूम सकते हैं और क्रोएशिया में रह सकते हैं।
Website: https://visa.vfsglobal.com/ind/en/hrv

 

2. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड ने भी 28 जून से सभी वीजा कैटेगरी के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। वीजा अप्लाई से पहले अपॉइंटमेंट जरूरी होगा। VFS भारत में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद में वीजा आवेदन स्वीकार कर रहा है। यात्रियों को अब स्विट्जरलैंड पहुंचने के बाद क्वॉरंटीन रहन की जरूरत नहीं है। अपनी यात्रा से पहले अपने वीज़ा के लिए छह महीने से अधिक और 15 दिनों से कम समय के लिए आवेदन न करें। वहीं इस देश की यात्रा के लिए वयस्कों के लिए €80 ( (6,400 रुपए) का शुल्क और नाबालिगों के लिए €40 3,400 रुपए) का भुगतान करना होगा। बच्चों के लिए वीजा शुल्क फ्री होगा।
Website: https://www.swiss-visa.ch/ivis2/#/i210-select-country

 

3. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
UAE में पर्यटक और बिजनेस के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस देश में एंट्री के लिए 14 दिन सिंगल एंट्री  पर्यटक वीज़ा + बीमा (कोविड): एईडी550 का शुलल्क लगेगा। इसी के साथ ही दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम पांच घंटे रुकने वाले सभी ट्रांजिट यात्रियों को दुबई शहर के दौरे पर जाने के लिए 96 घंटे का दुबई वीजा प्राप्त करने की अनुमति है।Website: https://u.ae/en/information-and-services/visa-and-emirates-id

 

4. सऊदी अरब
अमेरिका, यूके या शेंगेन वीजा (वीजा जारी करने वाले देश की यात्रा) करने वाले भारतीयों और पर्यटन के लिए सऊदी यात्रा कर रहे हैं, उन्हें सऊदी अरब में जाने के लिए वीजा की पेशकश की जाएगी। ऐसे वीजा होल्डर को सऊदी के किसी भी हवाई अड्डे पर उतरने से पहले वीजा जारी करने वाले देश का दौरा करना होगा। ई-वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल और वाणिज्य दूतावास वीजा सहित सभी विजिट वीजा के लिए 300 सऊदी अरब रियाल खर्च करने होंगे। साथ ही 180 सऊदी अरब रियाल लगेंगे जो नए मेडिकल एंशोरेस में कोरोना के इलाज को कवर करती हो। मतलब 480 सऊदी अरब रियाल खर्च करने होंगे। बता दें कि फिलहाल एक रियाल की अहमियत 19.79 रुपए के बराबर है। सऊदी के वीजा के लिए एक शर्त ये  है कि सिर्फ 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि 18 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए, वीजा के लिए आवेदन करते समय 18 साल से अधिक उम्र का कोई एक व्यक्ति गार्जियन होना चाहिए। 
Website: https://visa.visitsaudi.com

 

5. बांग्लादेश
बांग्लादेश में घूमने या फिर नौकरी के लिए वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजगार के लिए A3, E1, FE (Dependent visa) आवेदन कर सकते हैं। भारतीय पर्यटकों के लिए कोई वीज़ा शुल्क नहीं है।
Website: https://www.visa.gov.bd

 

6. मोरक्को
मोरक्को में बिजनेस के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यहां पर सिंगल एंट्री के लिए भारतीय रुपए 4,800 वीजा शुल्क लग रहा है।
Website: https://www.consulat.ma/en/ordinary-visas

 

7. आइसलैंड
VFS में भारतीय शहरों में शॉर्ट-स्टे वीजा श्रेणी के आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। VFS भारत में, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में वीजा आवेदन स्वीकार कर रहा है।

  • मुंबई का सेंटर हर सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहता है।
  • बेंगलुरु: हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलता है
  • कोलकाता: हर सोमवार।
    Website: https://www.consulat.ma/en/ordinary-visas

 

8. नॉर्वे
VFS ने नॉर्वे के लिए वीज़ा आवेदन स्वीकार करना फिर से शुरू कर दिया है। VFS भारत में मुंबई और बेंगलुरु में वीजा आवेदन स्वीकार कर रहा है। मुंबई आवेदन करने वाला सेंटर हर बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलता है जबकि बेंगलुरु में केंद्र हर सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपन होता है। बता दें कि फिलहाल एक क्रोन की अहमियत 8.60 रुपए के बराबर है।
 

 

9. नीदरलैंड
चुनिंदा वीज़ा श्रेणियों के लिए भारत के छह शहरों में नीदरलैंड के वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 जुलाई, 2021 तक, पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को एंट्री की परमिशन है। पूरी तरह से वैक्सीनेटिड व्यक्ति किसी भी उद्देश्य के लिए यात्रा कर सकते हैं। वीजा आवेदन के समय बताना होगा कि आप फुली वैक्सीनेटिड हो।

 

10. कनाडा
करोना के कारण भारत से सीधी उड़ानें 21 जुलाई, 2021 तक निलंबित हैं, लेकिन 5 जुलाई, 2021 से कनाडा वीजा आवेदन केंद्रों ने चरणबद्ध तरीके से पासपोर्ट जमा करने की सेवा शुरू कर दी है। जिन्होंने  लॉकडाउन से पहले अपनी टू-वे कुरियर प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनसे VFS ग्लोबल द्वारा ईमेल द्वारा संपर्क किया जाएगा। कनाडा के उच्चायोग के निर्देशों के अनुसार, 28 जून से सभी वीज़ा श्रेणियों के लिए केवल बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं। 5 जुलाई से, यात्रियों को अपने टीकाकरण की स्थिति और सहायक दस्तावेज अंग्रेजी या फ्रेंच (या प्रमाणित अनुवाद) में #ArriveCAN में जमा करने होंगे।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!