महाराष्ट्र में कोरोना मामले 4.31 लाख के पार, रिकवरी दर में सुधार

Edited By Pardeep,Updated: 01 Aug, 2020 10:05 PM

corona cases in maharashtra cross 4 31 lakh recovery rate improves

देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,601 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात बढ़कर 4.31 लाख के पार पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह भी है कि मरीजों की रिकवरी...

मुंबईः देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,601 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात बढ़कर 4.31 लाख के पार पहुंच गई लेकिन राहत की बात यह भी है कि मरीजों की रिकवरी दर में निरंतर सुधार जारी है जिसके कारण स्वस्थ लोगों की संख्या 2.66 लाख से अधिक हो चुकी है। 
PunjabKesari
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 4,31,719 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 322 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 15,316 हो गई है। राज्य में इस अवधि में 10,725 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2,66,883 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़कर 61.81 फीसदी पहुंच गई जो शुक्रवार को 60.68 प्रतिशत रही थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.54 प्रतिशत पर आ गई। 
PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,49,214 रही जो शुक्रवार को 1,50,662 थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। सक्रिय मामलों में से 46,345 केवल पुणे में हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!