दुनिया में कोरोना के 24 घंटे में 7.72 लाख नए केस, ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा मौतें

Edited By Tanuja,Updated: 10 Apr, 2021 01:00 PM

corona has 7 72 lakh new cases in 24 hours in the world

दुनिया में अब तक 13.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.27 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.88 करोड़ लोग ठीक हो गए...

न्यूयॉर्कः  दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों के साथ मौतों का आंकड़ा  लगातार बढ़ रहा है। दुनिया में अब तक 13.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.27 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.88 करोड़ लोग ठीक हो गए। 2.35 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 2.33 करोड़ मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण है, जबकि 1.92 लाख मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7.72 लाख नए मामले सामने आए व 13,077 लोगों की मौत हुई। बीते दिन 24 घंटो में दुनिया में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं। यहां शुक्रवार को 3647 लोगों की जानें गईं। ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका (904), भारत (773), पोलैंड (768), इटली (718) और मैक्सिको (548) में रिकॉर्ड की गईं। भारत में अब भी रोजाना दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। बीते दिन यहां 1.44 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, ब्राजील में 89,090, अमेरिका में 83,458, तुर्की में 55,791 और फ्रांस में 41,243 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 

बांग्लादेश में टोटल लॉकडाउन की तैयारी
बांग्लादेश में 4 अप्रैल से जारी एक हफ्ते के लॉकडाउन के बीच सार्वजनिक प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से बांग्लादेश में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक और निजी कार्यालयों, वाहनों और परिधान कारखानों सहित सब कुछ बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले बांग्लादेश के सड़क परिवहन और पुलों के मंत्री ओबैदुल क्वाडर ने एक ब्रीफिंग में कहा कि कोरोना महामारी ने बांग्लादेश में एक भयानक मोड़ ले लिया है। संक्रमण और मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है और रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की उदासीनता कम नहीं हुई है। ऐसे हालात में बांग्लादेश सरकार 14 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए व्यापक लॉकडाउन के बारे में सक्रिय रूप से सोच रही है।

PunjabKesari

पाकिस्तान समेत कई देशों के यात्रियों पर पाबंदी
आयरलैंड आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले कराई गए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही एंट्री की इजाजत दी गई है। वहीं, यहां पहुचने के बाद 5 दिन बाद फिर से कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री ने जिन देशों के यात्रियों पर यह शर्तें लगाई हैं, उनमें अर्मेनिया, बांग्लादेश, बरमूडा, बोस्निया-हेर्जेगोविना, कुराकाओ, केन्या, लक्जमबर्ग, मालदीव, पाकिस्तान, तुर्की और यूक्रेन शामिल हैं।

 

फ्रांस में  5 हजार से ज्यादा लोग ICU में
फ्रांस में कोरोना के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां ICU में भर्ती कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 महीनों के टॉप पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 5,757 तक पहुंच गया। पांच महीने पहले यह आंकड़ा 5 रह गया था। हेल्थ मिनिस्ट्री के डेटा के हवाले न्यूज एजेंसी ने बताया कि बीते दिन फ्रांस में हॉस्पिटल में भर्ती 301 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 343 लोगों की जान गई थी।

PunjabKesari
आयरलैंड ने  पाबंदियां बढ़ाईं
आयरलैंड में अब अमेरिका, कनाडा, बेल्जियम, फ्रांस और इटली से आने वाले यात्रियों के लिए होटल क्वारैंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए यह फैसला किया गया है। डब्ल्यूएचओ के ताजा साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, लगातार छह सप्ताह तक कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि देखी गई और पिछले सप्ताह 40 लाख से अधिक मामले सामने आए। गत सप्ताह के मुकाबले महामारी से होने वाली मौत की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और 71,000 से अधिक मौतें हुईं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!