Edited By Yaspal,Updated: 19 Jul, 2020 09:40 PM
देश में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम तक कोविड 19 के 35,536 नए मामले सामने आए हैं। इससे कोरोना संक्रमण की संख्या 11 लाख पार पहुंच गई है। देश में अब 11,13,400 मामले हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 3,89,453 हैं। रविवार...
नई दिल्लीः देश में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार देर शाम तक कोविड 19 के 35,536 नए मामले सामने आए हैं। इससे कोरोना संक्रमण की संख्या 11 लाख पार पहुंच गई है। देश में अब 11,13,400 मामले हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 3,89,453 हैं। रविवार को 18,416 लोग रिकवर होने के साथ कोरोना से अब तक 6,96,073 लोग ठीक हो चुके हैं। आज 644 नई मौतें हुई हैं। मरने वालों की संख्या 27,472 हो गई है।