कोरोना: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों को छुट्टी पर जाने को कहा

Edited By Seema Sharma,Updated: 28 Apr, 2020 02:52 PM

corona mumbai police personnel over 55 years old sent on leave

मुंबई पुलिस ने अपने 55 साल से ज्यादा उम्र और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा है ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। मुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस...

नेशनल डेस्कः मुंबई पुलिस ने अपने 55 साल से ज्यादा उम्र और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा है ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। मुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विश्लेषण में सामने आया है कि तीन मृत पुलिस कर्मी और एक अन्य पुलिस कर्मी जिनका संक्रमण का इलाज चल रहा है, वे 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

 

उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए, हमने अपने उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की रक्षा करने का फैसला किया है- जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें छुट्टी पर जाने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि उम्र के कारण, इन पुलिस कर्मियों को अधिक खतरा है। इसलिए, हम उन्हें इन दिनों के दौरान छुट्टी लेने की अनुमति दे रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक, कोरोना वायरस से 20 अधिकारियों सहित कम से कम 107 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से अधिकतर मुंबई के हैं। मुंबई पुलिस के 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल की सोमवार को Covid-19 से मौत हो गई। इसके अलावा, 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई, जबकि 57 वर्षीय कांस्टेबल ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!