भारत में कोविड-19 जांच की संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

Edited By Anil dev,Updated: 23 Sep, 2020 06:03 PM

corona virus gujarat odisha punjab uttarakhand assam

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में कोविड-19 जांच की संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच की संख्या 48,028 हो गई है। इसके साथ ही देश में संक्रमण की दर का आंकड़ा...

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में कोविड-19 जांच की संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच की संख्या 48,028 हो गई है। इसके साथ ही देश में संक्रमण की दर का आंकड़ा 8.52 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 जांच क्षमता में काफी वृद्धि हुई है और यह अब हर रोज 12 लाख से अधिक हो गई है। कुल 6,62,79,462 नमूनों की 22 सितंबर तक जांच की जा चुकी है। इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। 

PunjabKesari

इसने कहा कि गुजरात, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, हरियाणा और त्रिपुरा सहित 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के खिलाफ अच्छा काम हो रहा है, जहां संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम है तथा प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या अधिक है। मंत्रालय ने कहा, अधिक संख्या में जांच किए जाने से संक्रमण के मामलों का शुरू में ही पता चल जाता है। जैसा कि साक्ष्यों से पता चला है कि अंतत: संक्रमण की दर में कमी आएगी। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर 8.52 प्रतिशत है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच का आंकड़ा 48,028 है।

PunjabKesari

इसने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 83,347 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 74 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों-महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से हैं। मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में से अकेले महाराष्ट्र में 18 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सात हजार से अधिक और कर्नाटक में छह हजार मामले सामने आए हैं। भारत में 83,347 नए मामलों के साथ अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए लोगों की कुल संख्या 56,46,010 हो गई है। इसके साथ ही महामारी से पिछले 24 घंटे में 1,085 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!