पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में महज 2.28 फीसदी कोरोना संक्रमित, देश में अब तक 20,642 लोगों की मौत

Edited By Anil dev,Updated: 08 Jul, 2020 10:49 AM

corona virus mizoram sikkim meghalaya maharashtra delhi

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 16959 है जो देश की कुल संक्रमित आबादी का महज 2.28 महज प्रतिशत है। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में असम महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है।

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 16959 है जो देश की कुल संक्रमित आबादी का महज 2.28 महज प्रतिशत है। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में असम महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। उसके बाद त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और मेघालय है। कुल संक्रमितों के मामले 16959 है और केवल 18 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,752 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,42,417 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 20,642 लोगों की मौत हुई है तथा 4,56,831 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,64,944 सक्रिय मामले हैं।

PunjabKesari

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 5,134 मामले
कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 5,134 मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,17,121 पर पहुंच गया है तथा 224 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 9,250 हो गयी है। राज्य में 1,18,558 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 3,616 बढ़कर 1,18,594 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 65 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1636 हो गयी है। राज्य में 71,116 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 


PunjabKesari

 दिल्ली में कोरोना महामारी ने बरपाया कहर
राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और यहां अब तक 1,02,831 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तथा इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,165 हो गयी है। राजधानी में 74,217 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 37,550 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1977 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 26,720 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 29,968 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से 827 लोगों की मौत हुई है जबकि 19,627 मरीज स्वस्थ हो गए है। दक्षिण भारतीय राज्यों में तेलंगाना और कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 

PunjabKesari


तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या 27,612 
तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या 27,612 हो गयी है और 313 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अब तक 16,287 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है। कर्नाटक में 26,815 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 416 लोगों की इससे मौत हुई है। राज्य में इसके अलावा 11,098 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 23,837 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 804 लोगों की मौत हुई है और अब तक 15,790 लोग स्वस्थ हुए हैं। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 21,404 हो गयी है और अब तक 472 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,575 लोग पूरी तरह ठीक हुए है। आंध्र प्रदेश में 21,197 लोग संक्रमित हुए हैं तथा मरने वालों की संख्या 252 हो गयी है। हरियाणा में 17,999 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 279 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी से मध्य प्रदेश में 622, पंजाब में 175, जम्मू-कश्मीर में 143, बिहार में 104, उत्तराखंड में 43, ओडिशा में 42, केरल में 27, झारखंड में 22, छत्तीसगढ़, असम और पड्डुचेरी में 14, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में आठ , चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश में दो तथा त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!