देश के 12 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे

Edited By Anil dev,Updated: 12 Sep, 2020 11:15 AM

corona virus tamil nadu jharkhand telangana assam manipur

देश में एक पिछले 24 घंटों में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश समेत 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले घटे है।

नई दिल्ली: देश में एक पिछले 24 घंटों में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश समेत 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले घटे है। कर्नाटक में सबसे अधिक 3211, आंध्र प्रदेश में 1147, तमिलनाडु में 564, झारखंड में 267, तेलंगाना में 190, असम में 110, मणिपुर में 100, ओडिशा में 79, बिहार में 49, त्रिपुरा में 18, दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 14 तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सात सक्रिय मामले कम हुए है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस संक्रमण के 97,570 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 46,59,985 हो गया। वहीं 36,24,196 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 9,583,16 सक्रिय मामले हैं। 

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 1004 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 67321 हो गये हैं तथा इस महामारी से 4282 लोगों की मौत हुई है जबकि 227442 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 47918 हो गयी है तथा 8231 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 435422 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 32005 सक्रिय मामले हैं और 950 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 121925 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। ओडिशा में सक्रिय मामले 30450 हो गये हैं और 605 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 112062 हो गयी है। केरल में सक्रिय मामले 27944 हो गये तथा 410 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 73900 हो गयी है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 1491 बढऩे से यह संख्या 26907 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4687 हो गयी है तथा अब तक 178154 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23461 सक्रिय मामले हैं तथा 3828 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 169043 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 19096 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 53308 हो गयी है जबकि अब तक 2212 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16286 हैं तथा 3180 लोगों की मौत हुई है और 91343 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 15190 हो गये हैं। राज्य में 797 लोगों की मौत हुई है जबकि 139458 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1691, राजस्थान में 1207, हरियाणा में 932, जम्मू-कश्मीर में 854, झारखंड में 532, छत्तीसगढ़ में 519, असम में 430, उत्तराखंड में 388, पुड्डुचेरी में 365, गोवा में 276, त्रिपुरा में 182, चंडीगढ़ में 86, हिमाचल प्रदेश में 71, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 51, मणिपुर में 44, लद्दाख में 38, मेघालय में 24, नागालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में 10, सिक्किम में आठ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!