कठुआ शहर में नो निकास और नो विकास.... पार्षदों ने खोला मोर्चा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Aug, 2019 08:41 PM

corporators of kathua protest againts no evelopment in kathua

शहर की विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने जिला प्रशासन कठुआ द्वारा सीधे तौर पर नगर परिषद के कार्यों में की जा रही दखलअंदाजी का विरोध जताया है।

कठुआ : शहर की विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने जिला प्रशासन कठुआ द्वारा सीधे तौर पर नगर परिषद के कार्यों में की जा रही दखलअंदाजी का विरोध जताया है। पार्षदों ने डी.सी. कठुआ पर दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए नगर परिषद के सी.ई.ओ. संजीव गंडोत्रा का कार्यालय में घेराव किया। इस मौके पर उपप्रधान रेखा कुमारी भी मौजूद रहीं। पार्षद रविंद्र पठानिया ने कहा कि पार्षदों की एक भी सुनी नही जा रही है और डी.सी. कठुआ सीधे तौर पर कार्यों में दखलअंदाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डी.सी. द्वारा परिषद के वाहनों पर जी.पी.एस. लगाने की चर्चा के बाद परिषद के सी.ई.ओ. ने इसके लिए टैंडर लगा दिए और आज टैंडर खुल रहे हैं लेकिन उन्हें पता नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें नगर परिषद की उपप्रधान रेखा कुमारी द्वारा भी नहीं बताया गया। पार्षद जोगेंद्र ने कहा कि गत दिनों उनके मोहल्ले के लोग नगर परिषद कार्यालय आए थे और उपप्रधान ने उन्हें लाइटें दे दी। यही नहीं उन्हें बताया तक नहीं गया। विभिन्न कार्य उन्हें विश्वास में लिए बिना किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वार्ड की हालत खराब है। न तो सफाई के उचित प्रबंध हैं और न ही कई स्थानों पर लाइटों को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन सीधे तौर पर उनकी अनदेखी कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे चुने हुए नुमाइंदें हैं अगर परिषद के कार्यों के बारे में उन्हें पता नहीं होगा तो वो भला लोगों को क्या जबाव देंगे। वहीं वार्ड नं.-13 के पार्षद रंधीर सिंह ने कहा कि शहर में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। शहर में मौजदा समय में नो निकास और नो विकास............ की नीति अपनाई जा रही है। गलियों की हालत खस्ता है। पानी की निकासी के प्रबंध ही नहीं है। ऐसेे में यह पंक्तियां ही सही होंगी कि शहर में न तो निकास है और न ही विकास का एजेंडा चलाया जा रहा है।  वहीं पार्षद संजीव वैद्य ने कहा कि प्रशासन एक तरह से तानाशाह रवैया अपना रहा है। कई कार्यों को लेकर उन्हें विश्वास में नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि गाडिय़ों पर जी.पी.एस. लगाने के लिए टैंडर लगाए गए लेकिन गाडिय़ों की इंश्योरेंस है या नहीं या फिर अन्य दस्तावेज पूरे हैं या नहीं, इसपर कोई गौर नहीं कर रहा। चालक किस स्थिति में गाडिय़ां चला रहे हैें, इस बारे मे कोई कुछ करने को तैयार नहीं है। इस मौके पर पार्षद करण सिंह, मीरा देवी, अशोक कुमार, वलजीत सिंह, भूपेंद्र राज, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे। 
 
मुझे सरकार ने काम करने के लिए भेजा है और मैं करुंगा : डी.सी. कठुआ 
 डी.सी. कठुआ डॉ राघव लंगर ने कहा कि सरकार ने उन्हें काम करने के लिए भेजा है और जब तक सरकार को उनकी जरूरत होगी वो यहां काम करेंगे। पार्षदों के साथ बैठक के दौरान कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और इसी के तहत नगर परिषद ने अपना काम किया है। कुछ लोगों का अपना स्वार्थ भी हो सकता है वो एक-एक से बात नहीं कर सकते। वे विकास को लेकर बचनबद्ध है। 
 
संर्कीण मानसिकता दर्शा रहे हैं पार्षद : रेखा कुमारी 
  नगर पषिद की उपप्रधान एवं प्रधान का कार्यभार देख रही रेखा कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पास लोग समस्याएं लेकर आते हैं और गत दिनों भी लोग समस्या लेकर आए थे जिनकी समस्या का समाधान किया गया। अब कुछ पार्षदों को इसपर ऐतराज है तो वो यही कहेंगी कि पार्षद अपनी संर्कीण मानसिकता दर्शा रहे हैं। वे पूरे शहर की उपप्रधान हैं और लोग जो भी समस्याएं लेकर उनके पास आएंगे, उनकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!