उपचुनाव: मोदी लहर पर भारी पड़ा विपक्षी गठबंधन, जानिए कहां से कौन जीता

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Jun, 2018 05:47 AM

counting of votes for the 4th lok sabha and 10 seats of the assembly

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले हुए लोकसभा की 4, विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव के नतीजों से स्पष्ट होता है कि अब मोदी लहर पर विभिन्न विपक्षी दलों का गठबंधन भारी पड़ता दिख रहा है। लोकसभा की चार सीटों में एक सीट पर भाजपा जबकि विपक्षी दल अन्य तीन...

नई दिल्लीः उपचुनाव के नतीजों से स्पष्ट होता है कि अब मोदी लहर पर विभिन्न विपक्षी दलों का गठबंधन भारी पड़ता दिख रहा है। लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे इसी बात की ओर इशारा करते हैं। लोकसभा की चार सीटों में से भाजपा के खाते में एक सीट जबकि विपक्षी दल अन्य तीन सीटों पर जीते हैं। साख की लड़ाई मानी जा रही यूपी की कैराना लोकसभा सीट आरएलडी के खाते में गई है।

चार लोकसभा सीटों में बीजेपी को 1 और 10 विधानसभा सीटों के नतीजों में भी पार्टी को एक ही सीट मिल पाई है। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन ने भाजपा को करारी मात दी है। महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट और उत्तराखंड विधानसभा सीट को छोड़कर भाजपा कहीं भी अपना जादू नहीं दिखा पाई।

लोकसभा सीटें

सीट  उम्मीदवार का नाम जीत/हार
कैराना (UP) रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन जीते
पालघर  (महाराष्ट्र ) भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गावित जीते
भंडारा-गोंदिया (महाराष्ट्र) राकांपा प्रत्याशी मधुकर कुकडे जीते
नगालैंड पीपल्स डेमोक्रेटिक अलायंस उम्मीदवार तोखेहो येपथोमी जीते


विधानसभा सीटें

 सीट उम्मीदवार का नाम जीत/हार
पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र) कांग्रेस उम्मीदवार विश्वजीत पतंगराव कदम निर्विरोध जीते
नूरपुर (उप्र) सपा प्रत्याशी नईमुल हसन जीते
जोकीहाट (बिहार) प्रत्याशी शाहनवाज आलम जीते
गोमिया (झारखंड) झामुमो की बबीता देवी जीती
सिल्ली (झारखंड) झामुमो उम्मीदवार सीमा महतो जीती
चेंगानूर (केरल) LDF प्रत्याशी साजी चेरियन जीते
अंपति (मेघालय) कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा जीते
शाहकोट (पंजाब) कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी जीते
थराली (उत्तराखंड)   BJP प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह जीती
मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी दुलाल दास जीते
राजाराजेश्वरी नगर (कर्नाटक) कांग्रेस के एन. मुनिरत्न जीते

 

पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आज महेशताला विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा को 62,831 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।  तृणमूल उम्मीदवार दुलाल दास को 104,818 वोट जबकि भाजपा के सुजीत घोष को 41,987 वोट मिले। वाम मोर्चा के उम्मीदवार प्रभात चौधरी , जिन्हें कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त था, को 30,316 वोट मिले। 


शाहकोट 

  • पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी ने आज शाहकोट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ को 38 हजार 801 मतों से पराजित किया। लाडी को 82 हजार 745 वोट मिले जबकि कोहाड़ को 43 हजार 944 वोट मिले। इस सीट को शिअद का गढ़ माना जाता था जहां से नायब सिंह के पिता अजित सिंह कोहाड़ ने पांच बार जीत दर्ज की थी।  


झारखंड 

  • झारखंड में झामुमो के दो विधायकों के विभिन्न आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता होने से रिक्त हुए गोमिया तथा सिल्ली विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी सीटें बचाने में कामयाब रही है।  दोनों सीटों पर झामुमो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। गोमिया में जहां झामुमो की बबिता देवी ने आज्सू के लंबोदर महतो को कांटे की टक्कर में 1344 मतों से पराजित किया और भाजपा के माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गए, वहीं सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आज्सू के अध्यक्ष सुदेश महतो को 13508 मतों से पराजित कर यह सीट झामुमो के पास बरकरार रखी।  


उत्तर प्रदेश

  • एकजुटता का परिचय देते हुए संयुक्त विपक्ष ने आज प्रतिष्ठित कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए यह एक भारी झटका है।दोनों ही सीटों के लिए संयुक्त विपक्ष की रणनीति ने काम किया । विपक्ष ने ध्यान स्थानीय मुद्दों पर ही केन्द्रित रखा, जिसका लाभ उसे मिला। अब 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के लिए संयुक्त विपक्ष की चुनौती की जमीन भी तैयार हो गई है।     


कर्नाटक चुनाव

  • कांग्रेस ने बेंगलुरू शहर में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में 25,400 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।  एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के गठन के बाद यह पहला चुनाव है। गठबंधन साझेदार होने के बाद भी कांग्रेस और जेडीएस ने इस सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जेडीएस इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के एन मुनिरत्ना को 1,08,064 वोट मिले जबकि उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार तुलसीमुनि राजू गौड़ा को 82,572 वोट मिले। 


उत्तराखंड

  • चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर हुये उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह को विजयी घोषित किया। आयोग की ओर से आज इस सीट पर 15 दौर की मतगणना के बाद घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा की मुन्नी देवी को 25737 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर जीतराम शाह को 1981 मतों के अंतर से हराया। जीतराम को 23756 वोट मिले। 


केरल

  • केरल में चेंगानूर विधानसभा सीट माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने जीत ली है।  इस सीट पर एलडीएफ उम्मीदवार साजी चेरियन ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) प्रत्याशी डी विजयकुमार को 20,956 मतों से पराजित किया। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!