Video: अजमेर में प्यार की मिली सजा, प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई

Edited By vasudha,Updated: 03 May, 2018 06:45 PM

कोलकाता मेट्रो में प्रेमी जोड़े की पिटाई के बाद अब अजमेर से एक लड़का लड़की को पीटने का  मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह दोनों अलग समुदाय के थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे जिसके विरोध में लड़की के परिवार वालों ने उन दोनों की...

नेशनल डेस्क: कोलकाता मेट्रो में प्रेमी जोड़े की पिटाई के बाद अब अजमेर से एक लड़का लड़की को पीटने का  मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह दोनों अलग समुदाय के हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, जिसके विरोध में लड़की के परिवार वालों ने उन दोनों की पिटाई की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। यह घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक लड़के के कपड़े उतारकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर रहे हैं। वह रहम की गुहार लगा रहा है लेकिन किसी की दिल नहीं पसीजा। यहीं नहीं हमलावरों ने लड़की की भी बेरहमी से  से पिटाई ​की। हैरानी की बात है कि किसी ने भी उन दोनों को बचाने का प्रयास नहीं किया बल्कि वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे। 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और लड़की के पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का पता चला। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ​हालांकि एसपी के अनुसार यह मामला लव जिहाद का नहीं कहा जा सकता। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!