दिल्ली में हर दिन नया रिकॉर्ड तोड़ रहा कोविड-19, महाराष्ट्र, केरल से भी अधिक मामले आ रहे सामने

Edited By vasudha,Updated: 09 Nov, 2020 03:22 PM

covid 19 is breaking new record every day in delhi

कोविड-19 के एक दिन में सामने आए 45,903 नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में अब महाराष्ट्र और केरल से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जहां 24 घंटे में 7,745 नए मामले सामने आए...

नेशनल डेस्क: कोविड-19 के एक दिन में सामने आए 45,903 नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में अब महाराष्ट्र और केरल से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जहां 24 घंटे में 7,745 नए मामले सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली ने सात नवम्बर को भी महाराष्ट्र और केरल को पीछे छोड़ दिया था। 

 

दिल्ली में आए 7,745 नए मामले
मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र और केरल इस सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। मंत्रालय ने कहा कि कोविड के दौरान उचित तरीके से पेश आने के लिए चलाए गए जन -आंदोलन से नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इससे उपचाराधीन मामलों में गिरावट आएगी, जो अभी 5,09,673 हैं। यह कुल मामलों का 5.96 प्रतिशत है।

 

भारत में संक्रमित मामलों की दर में गिरावट
भारत में कोविड-19 के संक्रमित मामलों की दर में गिरावट के साथ ही नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में संक्रमित पाए जाने की दर गिरकर 7.19 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 92.56 प्रतिशत है। अभी 79,17,373 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो आंकड़ा उपचाराधीन 74,07,700 लोगों से अधिक हैं। 

 

देश में एक दिन में आए 45,903 नए मामले
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 45,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए। वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,26,611 हो गई। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!