COVID-19 की चपेट में 3 साल का बच्चा, भारत में अब 43 संक्रमित...कतर ने लगाया एंट्री पर बैन

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Mar, 2020 02:02 PM

covid 19 now 43 infected in india qatar bans entry

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुअा जानलेवा कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है। केरल के तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह बच्चा अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। वहीं ईरान से लौटे...

नेशनल डेस्कः चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुअा जानलेवा कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है। केरल के तीन साल के बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह बच्चा अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। वहीं ईरान से लौटे जम्मू-कश्मीर के एक शख्स में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इसी के साथ ही भारत में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की संख्या 43 हो गई है।

PunjabKesari

कतर ने लगाया एंट्री पर बैन
कोरोना के असर को देखते हुए कतर ने अपने देश में कई देशों की फ्लाइट पर रोक लगा दी है, इन देशों में भारत भी शामिल है। सोमवार को कतर सरकार की ओर से बयान जारी किया गया कि कतर एयरवेज़ के जरिए जो भी व्यक्ति उन देशों से आ रहा है, जहां पर कोरोना वायरस का असर है उनकी यात्रा को सस्पेंड किया जाता है। पहले सिर्फ इटली पर बैन था लेकिन अब कुछ नए देशों के नाम जोड़े गए हैं-बांग्लादेश, चीन, मिस्र, भारत, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलिपींस, साउथ कोरिया, श्रीलंका, सीरिया, थाईलैंड भी अब शामिल है। इन देशों के लिए जारी वीज़ा, वीज़ा ऑन अराइवल, वर्क परमिट, टेंपरिरी विजिटर पर रोक लगा दी गई है।

PunjabKesari

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम से एक-एक नया मामला सामने आया है। साथ ही बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। एक बयान जारी कर मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिल में अस्पताल के पृथक वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाया गया था। उसे सऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षणों के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

COVID-19 की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले। इनमें केरल के वे तीन मरीज भी थे जिन्हें पिछले महीने सेहत में सुधार आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अब तक 8,255 उड़ानों से आए 8,74,708 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच की गई है जिनमें से 1,921 यात्रियों में लक्षण नजर आए थे। इनमें से करीब 177 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 33,599 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है जबकि 21,867 यात्रियों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।

PunjabKesari

मंत्रालय ने लोगों से अपना यात्रा इतिहास स्पष्ट तौर पर बताने और स्वत: उल्लेख वाले फॉर्म ठीक से भरने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन स्थिति, उठाए गए कदमों और राज्यों की भविष्य की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी समीक्षा कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!