सेल्फी और टिक-टॉक वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, यमुना में डूबा

Edited By Yaspal,Updated: 22 Jun, 2019 08:54 PM

creating selfie and tick talk videos young man drowning submerged in yamuna

छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी इलाके से 55 अन्य लोगों के साथ ब्रज दर्शन को आये एक युवक की शनिवार को महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूबकर मौत हो गई। एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया...

मथुराः छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी इलाके से 55 अन्य लोगों के साथ ब्रज दर्शन को आये एक युवक की शनिवार को महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूबकर मौत हो गई। एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, ‘‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से 55 लोगों का एक दल 16 जून को तीर्थाटन करने निकला था।

वे लोग वाराणसी, अयोध्या, हरिद्धार व ऋषिकेश होते हुए शनिवार को ही मथुरा में महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर यमुना स्नान के लिए रुके थे। उन्हीं में 24 वर्षीय हितेश वासनिक पुत्र प्रदीप वासनिक भी शामिल था।'' उन्होंने बताया, ‘‘युवक के साथियों के मुताबिक वह पूरी यात्रा में जगह-जगह सेल्फी लेता आ रहा था और जगह-जगह वीडियो बनाने में लगा हुआ था।

वह सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक के लिए भी वीडियो बना रहा था। घाट पर पहुंचकर भी वह उसी प्रकार वीडियो बनाने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा।'' उन्होंने बताया कि युवक के नदी में गिरते ही कई गोताखोर भी कूद पड़े और उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि जब उसे अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ यात्रा पर निकले मित्र ओम पटेल ने उसके घरवालों को सूचना दी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!