न्यूजीलैंड में हमला मानवता के खिलाफ अपराध: कांग्रेस
Edited By Pardeep,Updated: 15 Mar, 2019 09:33 PM
कांग्रेस ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है।पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में जो हुआ है वो मानवता के खिलाफ अपराध है। यह इसका द्योतक...
नई दिल्लीः कांग्रेस ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में जो हुआ है वो मानवता के खिलाफ अपराध है। यह इसका द्योतक है कि घृणा से हर स्तर पर निपटा जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।