कर्नाटक: बाढ़ में डूबा घर,छत पर आराम करता दिखा विशालकाय मगरमच्छ (VIDEO)

Edited By shukdev,Updated: 12 Aug, 2019 05:43 PM

crocodile reached roof of house to avoid flood

देश के कई हिस्से भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर पूर्वी राज्य बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की मार इंसानों पर ही नही बल्कि पानी में रहने वाले जीवों पर भी पड़ रही है। कुछ दिनों पूर्व एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई....

बेंगलुरू: देश के कई हिस्से भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर पूर्वी राज्य बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की मार इंसानों पर ही नही बल्कि पानी में रहने वाले जीवों पर भी पड़ रही है। कुछ दिनों पूर्व एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें एक मगरमच्छ घर के आंगन में पहुंच गया था। इस बार कर्नाटक से ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। 

कर्नाटक के बेलगाम से सामने आए एक वीडियो में बाढ़ प्रभावित रेबाग तालुका में एक विशालकाय मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए घर की छप जा बैठा। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि घर पानी में डूबा हुआ था, मगरमच्छ को जान बचानी थी तो घर की छप पर जा बैठा। लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि कर्नाटक, केरल और गुजरात में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। 

PunjabKesari
कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव एवं राहत अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं बारिश के थोड़ा रुकने से प्रभावित इलाकों में पानी का स्तर कम हुआ है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्थिति के बेहतर होने के साथ ही लापता लोगों की तलाश और फंसे लोगों को निकालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने और वहां से पानी छोड़े जाने के कारण, बांधों के आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरती जा रही है। बाढ़ या भूस्खलन के कारण बाधित हुए मार्गों को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 

PunjabKesari
कर्नाटक में 17 जिलों के 80 तालुक बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने रविवार शाम मृतक आंकड़ा 40 और लापता लोगों की संख्या 14 बताई थी। रविवार शाम से कुल 5,81,702 फंसे लोगों को निकाला गया है। वहीं 1168 राहत शिविरों में 3,27,354 लोगों ने पनाह ली है। 50,000 से अधिक जानवरों को भी बचाया गया है।
 PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!