निवार तूफान के बाद समुद्र तट पर जुटी भीड़, मलबे में से सोने के मोती ढूंढ रहे लोग

Edited By Seema Sharma,Updated: 29 Nov, 2020 01:01 PM

crowd gathered on beach after nivar storm

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में चक्रवात तूफान निवार के गुजरने के बाद तट पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दरअसल यह भीड़ समुद्र तट पर आए मलबे में से सोने के मोतियों को ढूंढने के लिए जुटी। शनिवार को कई लोग सोने के मोतियों को चुनने के लिए पूर्वी गोदावरी...

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में चक्रवात तूफान निवार के गुजरने के बाद तट पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दरअसल यह भीड़ समुद्र तट पर आए मलबे में से सोने के मोतियों को ढूंढने के लिए जुटी। शनिवार को कई लोग सोने के मोतियों को चुनने के लिए पूर्वी गोदावरी में समुद्र तट पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि हाई टाइड के दौरान सोने के मोती किनारे पर आ गए। लोगों ने बताया कि किंवदंती के अनुसार, प्राचीन समय में यहां एक मंदिर था जो समुद्र के नीचे डूब गया था। यह सोने के मोती उसी मंदिर के हैं जोकि हाई टाइड की वजह से ऊपर आए हैं। कई लोग इन मोतियों को ढूंढने के लिए तट पर जुटे थे। कई लोगों ने कथित तौर पर पीली धातु पाई है, हालांकि सत्य में वह सोने के मोती हैं इशकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

PunjabKesari

निवार के कारण इलाके में तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन लोग मलबे में से मती ढूंढते नजर आए। लोग सुबह ही तट पर आ गए और शाम तक मोती ढूंढने का काम चला। बता दें कि आंध्रप्रदेश के चित्तूर और कडपा जिलों में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश जनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि चित्तूर जिले में छह और कडपा जिले में दो लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद तिरुपति में हालात की समीक्षा की और मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने वर्षा प्रभावित जिलों में सरकारी राहत शिविरों में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति को 5-5 सौ रुपए की सहायता राशि देने को भी कहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!