Shardiya Navratri: पहले नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां वैष्णो देवी दरबार में गूंजा जय माता दी

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Sep, 2022 03:12 PM

शारदीय नवरात्रि का आज से शुभारंभ हुआ। देशभर के मंदिरों में सुबह ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। आज से शुरू नवरात्रि उत्सव में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाएगी।

नेशनल डेस्क: शारदीय नवरात्रि का आज से शुभारंभ हुआ। देशभर के मंदिरों में सुबह ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। आज से शुरू नवरात्रि उत्सव में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ शक्ति रूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा की पूजा से नई ऊर्जा का संचार तो होता ही है, साथ ही वातावरण में सकारात्मकता रहती है।

PunjabKesari

नवरात्रि के पहले दिन कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं भारी संख्या में मां के दर्शन करने पहुंचे। वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी लोग पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह ही पहुंच गए। राजधानी दिल्ली के छत्तरपुर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।  सुबह 6 बजे से ही माता आद्या कात्यायनी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है।  छतरपुर में स्थित माता आद्या कात्यानी देवी मंदिर में सुबह से ही लोग आ रहे हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए प्रसाद, फूल चढ़ा रहे हैं और मां से मन्नत मांग रहे हैं।  

 

मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार देखी गई। बता दें कि आज (26 सितंबर) से शुरू नवरात्र 4 अक्टूबर को संपन्न होंगे और 05 अक्टूबर को विजयदशमी यानि दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!