आई.एस. का बड़ा दावा- श्रीनगर में ईद के दिन किया था CRPF की बटालियन पर हमला

Edited By kirti,Updated: 19 Jun, 2018 09:44 AM

crpf battalion attack on eid on srinagar

कुख्यात आतंकी संगठन आई.एस.आई.एस. ने श्रीनगर में सी.आर.पी.एफ. की बटालियन पर हुए एक हमले की जिम्मेदारी ली है। 16 जून को श्रीनगर के पंथा चौक पर सी.आर.पी.एफ. की 29वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस पर हमला हुआ था। जम्मू-कश्मीर में हुआ यह तीसरा ऐसा हमला...

श्रीनगर : कुख्यात आतंकी संगठन आई.एस.आई.एस. ने श्रीनगर में सी.आर.पी.एफ. की बटालियन पर हुए एक हमले की जिम्मेदारी ली है। 16 जून को श्रीनगर के पंथा चौक पर सी.आर.पी.एफ. की 29वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस पर हमला हुआ था। जम्मू-कश्मीर में हुआ यह तीसरा ऐसा हमला है, जिसकी जिम्मेदारी इस अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन आई.एस.आई.एस. ने ली है।

गत 16 जून को ईद की नमाज के बाद एक आतंकी ने दोपहर करीब सवा एक बजे पंथा चौक पर सी.आर.पी.एफ. की 29वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। इस आतंकी हमले में सी.आर.पी.एफ. का एक जवान घायल हो गया था।  इस हमले के दौरान पाकिस्तान और आई.एस.आई.एस. के झंडे भी फहराए गए थे।

इससे पहले आई.एस.आई.एस. ने नवम्बर, 2017 में श्रीनगर के जाकुरा में हुए आतंकी हमले की  जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में सब-इंस्पैक्टर इमरान टाक शहीद हो गए थे। इसके अलावा फरवरी, 2018 में भी बडगाम पोस्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन द्वारा ली गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!