Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 07:16 PM
मध्य कश्मीर के बडगाम जिला में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमले में घायल सी.आर.पी.एफ. जवान की आज मौत हो गई।
श्रीनगर : मध्य कश्मीर के बडगाम जिला में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमले में घायल सी.आर.पी.एफ. जवान की आज मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल रियाज अहमद की आज दोपहर को एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि गत 14 अगस्त को बडगाम के मागम इलाके में सी.आर.पी.एफ. पर ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी और तीन सी.आर.पी.एफ. जवान घायल हो गए थे।
हमले की लश्कर ने जिम्मेदारी ली थी।