J&K: CRPF जवान ने अपने 3 साथियों को मारी गोली, मौत

Edited By shukdev,Updated: 21 Mar, 2019 08:02 AM

crpf jawan killed three fellow soldiers killed shot dead

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी है। तीनों जवानों की मौत हो गई। साथी जवानों को गोली मारने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली मारने वाले जवान की हालत गंभीर है। उसे उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में एडमिट...

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के एक शिविर में बहस होने के बाद सीआरपीएफ के एक जवान ने बुधवार को कथित तौर पर गोली चलाई जिसमें उसके तीन साथी जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में बल के 187वें बटालियन शिविर में यह घटना रात लगभग दस बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल अजित कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों पर गोली चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और कुमार ने खुद को भी गोली मार ली और उसे एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कांस्टेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेन्द्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद होने के बाद गोली चलाई गई। सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!