Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 May, 2021 09:21 PM
जिला साम्बा के नड पुलिस नाका पर हुए ग्रनेड ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजैंसियां पूरी तरह से चौकस हो गई है और कई जगहों पर नाकों पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई।
साम्बा (अजय): जिला साम्बा के नड पुलिस नाका पर हुए ग्रनेड ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजैंसियां पूरी तरह से चौकस हो गई है और कई जगहों पर नाकों पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई। वहीं वीरवार को डी.आई.जी. सी.आर.पी.एफ. बन तालाब भानु प्रताप ने नड नाका का दौरा कर वहां पर स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों से ग्रनेड फटने की जगह का पूरा व्यौरा तैयार किया और सुरक्षा पुख्ता करने पर जोर दिया।