CRPF जवानों के बीच गोली कांड, कहासुनी होने पर सब इंस्पेक्टर ने अधिकारी पर बरसाई गोलियां

Edited By vasudha,Updated: 25 Jul, 2020 09:51 AM

crpf sub inspector fired on his officer

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लोधी एस्टेट में गृह मंत्रालय को आवंटित किए गए एक बंगले में...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लोधी एस्टेट में गृह मंत्रालय को आवंटित किए गए एक बंगले में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह घटना हुई। 

 

अधिकारियों ने बताया कि उपनिरीक्षक करनैल सिंह (55) और उसके वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ सिंह (56) के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद करनैल ने अपने सर्विस हथियार से दशरथ की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। 

 

करनैल जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर का रहने वाला था, जबकि निरीक्षक हरियाणा के रोहतक का निवासी था। अर्द्धसैन्य बल और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!