कोरोना के नए वेरिएंट से क्रूड ऑयल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Edited By Yaspal,Updated: 26 Nov, 2021 11:01 PM

crude oil prices due to new variants of corona

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता चलने के बाद दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में 12 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। जो कि साल 2020 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट मानी...

इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता चलने के बाद दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में 12 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। जो कि साल 2020 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। कोरोना के इस नए वेरिएंट के बाद कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। वहीं, ब्रेंट की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 74 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। ब्रेंट में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। खबरों के अनुसार, डाउ 1000 पॉइंट नीचे गिर चुका है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में COVID-19 के कम से कम 260,465,210 मामले थे, जिनमें 5,202,500 से अधिक मौतें हुईं। तेल वैश्विक इक्विटी बाजारों के साथ इस डर से गिर गया कि वैरिएंट आर्थिक विकास और ईंधन की मांग को कम कर सकता है। ब्रिटेन और यूरोपीय देशों ने दक्षिणी अफ्रीका से यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है जहां वैरिएंट का पता चला था।

क्या होगा भारत पर असर
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज जारी रही तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी तेल बाहर से खरीदता है। ऐसे में तेल की कीमतें नीचे आने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। कच्चे तेल की कीमतें नीचे आने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नीचे आएंगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें नीचे आने से महंगाई पर असर पड़ेगा। थोक और रिटेल महंगाई में गिरावट आ सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!