गुजरात पर मंडरा रहा भीषण चक्रवात ‘हिका' का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By vasudha,Updated: 24 Sep, 2019 12:24 PM

cyclone hikk moving towards gujarat

चक्रवात ‘हिका'' अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ‘बेहद भीषण चक्रवात'' में तब्दील हो गया है और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी...

नेशनल डेस्क: चक्रवात ‘हिका' अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ‘बेहद भीषण चक्रवात' में तब्दील हो गया है और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम ‘बेहद खराब' रहने की आशंका है।    

PunjabKesari

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी)ने एक बुलेटिन में बताया कि कि भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और यह उत्तर-पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया है। इसका केन्द्र मंगलवार सुबह तक पाकिस्तान के कराची से 820 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और ओमान के माशिराह से 220 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा ओमान के दुक्म से 350 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर है। 

PunjabKesari

आईएमडी ने कहा कि ऐसी संभावना है कि अगले छह घंटे तक चक्रवात भीषण बना रहेगा और इसके बाद यह कमजोर होगा। बयान के अनुसार चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार रात दुक्म के निकट ओमान तट पार करने की संभावना है। इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने कहा कि छह घंटे के दौरान 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर पर छा जाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम हो कर 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आ जाएगी।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!