अगले 12 घंटे में चक्रवात 'फनी' हो सकता है विकराल, 3 मई को ओडिशा तट पर देगा दस्तक

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Apr, 2019 02:59 PM

cyclonic storm fani in odisha indian navy alert

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात ‘फनी' और अधिक विकराल रूप धारण कर देर रात तक ‘अत्यधिक गहन चक्रवातीय तूफ़ान' में परिवर्तित हो सकता है और इसके शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है।

भुवनेश्वर: मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात ‘फनी' और अधिक विकराल रूप धारण कर देर रात तक ‘अत्यधिक गहन चक्रवातीय तूफ़ान' में परिवर्तित हो सकता है और इसके शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने दोपहर 12 बजे के अपने बुलेटिन में कहा कि ‘फनी' इस समय दक्षिण-पूर्व व निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह जगह पुरी से करीब 830 किलोमीटर दक्षिण, विशाखापट्टनम से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।
PunjabKesari
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस बात की अधिक संभावनाएं हैं कि यह अगले 12 घंटे में अत्यंत गहन चक्रवातीय तूफ़ान में परिवर्तित हो जाए। इसके एक मई शाम तक उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और उसके बाद यह दोबारा घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। तब यह तीन मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। इसकी हवाओं की अधिकतम गति 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। गृह मंत्रालय ने सोमबार को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
PunjabKesari

अगले 24 घंटों में फोनी की वजह से केरल में कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम तो कुछ जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु और दक्षित तटीय आंध्रप्रदेश में भी कहीं कहीं बारिश हो सकती है पर उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश में गुरुवार को अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इसके एक दिन बाद कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर बहुत अधिक बादल बरस सकते हैं। गुरुवार को ओडिशा में कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और दक्षिण तटीय ओडिशा में भारी से भारी बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा में कुछ जगहों पर ‘बहुत ही अधिक बारिश' होने की आशंका व्यक्त की गई है।

​​​​​​​PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!