नहीं थमा 'चक्रवाती तूफान' का खतरा, इन राज्यों पर पड़ेगा असर

Edited By vasudha,Updated: 19 May, 2018 03:27 PM

cyclonic storm will affect on this states

देश के बई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान दक्षिण पश्चिम की और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों तक सागर एक हवाओं की गति और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है...

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान दक्षिण पश्चिम की और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों तक सागर एक हवाओं की गति और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। विभाग ने मछुआरे को चेताया कि वह अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं। वहीं शनिवार को कई राज्यों में अलर्ट जारी किया था।
 PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'सागर' के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और उसके आसपास के इलाके, पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान की संभावना है। विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी चक्रवाती तूफान 'सागर' की चेतावनी दी थी। कहा जा रहा है कि तूफान की वजह से यूपी के सिद्धार्थनगर, कुशीनगर औऱ महाराजगंज प्रभावित होंगे। 
PunjabKesari

चक्रवाती तूफान के दौरान 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना है। यह यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अगले 48 घंटे में और मजबूत होगा और दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। अगले 24 घंटे में इसकी चपेट में अदन की खाड़ी के अलावा दक्षिण पश्चिम अरब सागर और पश्चिम मध्य अरब सागर के आसपास के क्षेत्र आ सकते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!