दुनिया के 6 खतरनाक आइलैंड, यहां जाने से पहले सैकड़ों बार सोचेंगे आप!

Edited By Anil dev,Updated: 13 Nov, 2019 01:21 PM

dangerous island snake island reunion proveglia gruinard island saba

आमतौर पर हर कोई सुरक्षित जगहों पर रहना या जाना पसंद करते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं।

नई दिल्लीः आमतौर पर हर कोई सुरक्षित जगहों पर रहना या जाना पसंद करते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। 

 

1.स्नेक आइलैंड, ब्राजील
इल्हा दे ब्राजील क्वेइमाडा ग्रैंड समुद्र के बीचों-बीच बना आइलैंड है। इस जगह पर इंसानों के बदले सिर्फ सांप रहते हैं। यहां पर 4,000 प्रकार के अलग-अलग सांप पाए जाते हैं, जो अपने जहर से किसी की भी जान लेने में माहिर हैं। ब्राजील गवर्नमेंट ने इस जगह पर जाना बैन किया हुआ है लेकिन फिर भी लोग चोरी-छुपे इस आइलैंड पर जाते हैं

 

2.रीयूनियन आइलैंड
यह आइलैंड महासागर के बीच बसा है औऱ यहां की आबादी एक मिलियन से भी कम है। हालांकि ये आइलैंड पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन में शुमार है लेकिन इस 40 मील लंबे आइलैंड में शार्क की मौजूदगी चिंता का विषय है। इस शार्क ने अब तक ना जाने कितनों लोगो पर हमला करके उनको घायल किया है।

 

3.प्रोवेग्लिया आइलैंड
इटली के प्रोवेग्लिया आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि यहां जाने वाला जिंदा वापस नहीं आता। बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को जिंदा जला दिया जाता था। यहां घूमने वालों को कई डरावनी चीजें नजर आती है।

 

4. ग्रुइनार्ड आइलैंड 
स्कॉटलैंड की खाड़ी में बसा छोटा सा द्वीप है ग्रुइनार्ड। ये आइलैंड करीब 2 किलोमीटर लंबा और 1 किलोमीटर चौड़ा है। कुछ साल पहले यह आइलैंड हरा-भरा होता था लेकिन आज ये आइलैंड बिल्कुल वीरान हो चुका है। क्योंकि सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम के जहरीले गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यहां जाना खतरनाक है।


5. इजू आइलैंड 
जापान का मियाकेजीमा इजू आइलैंड अपने अजीबों-गरीब व्यवहार और टूरिज्म के लिए फेमस है। यहां का हर इंसान मास्क पहने दिखता है लेकिन मियाकेजीमा आइलैंड पर एक बेहद ही सक्रिय ज्वालामुखी माउंट ओयामा है। यहां कई बार बड़े ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। जिसमें लावा के साथ-साथ बड़ी मात्रा में जहरीली गैसें निकलती है।

 

6.साबा आइलैंड
कैरिबियाई सी के बीच में मौजूद इस आइलैंड खूबसूरती देखने लायक है लेकिन तूफान के कारण यह जगह सबसे खतरनाक हैं। यहां की जमीन कभी भी डोलने लगती है इस वजह से माना जाता है की आइलैंड में कभी भी ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!