कहासुनी होने पर सास ने कुएं में फेंकी मां, पोतों ने यूं बचाई जान

Edited By Vaneet,Updated: 30 Jan, 2019 12:50 PM

daughter in law thrown mother in well

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लोखंडी गांव में अपनी ही बूढ़ी मां पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बच्चों ने उसे कुएं में फेंक दिया। बुजुर्ग महिला ने जब कुएं में तैरते हुए अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर पत्थरों से वार कर लहुलूहान...

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लोखंडी गांव में बुजुर्ग महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बहू ने उसे कुएं में फेंक दिया। बुजुर्ग महिला ने जब कुएं में तैरते हुए अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो उस पर पत्थरों से वार कर लहुलूहान कर डाला।

दो दिन पुराने इस मामले में जशपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और प्रताडऩा का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि अंधविश्वास के इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाऐगा। उन्होंने बताया कि लोखंडी गांव में दो दिन पहले महिला पर जादू टोने का आरोप लगाते हुए आरोपी बहू हिरामुनी के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। विवाद में महिला की बेटी कुन्ती ने भी अपनी मां का बचाव करने के बजाय उस पर ही जादू करने का आरोप लगा कर घर में अशांति फैलाने का झूठा आरोप लगा दिया।

विवाद बढ़ जाने पर बहू ने अपनी बेटी को भी शामिल कर महिला को घर के आंगन स्थित कुएं में ले जाकर गिरा दिया। अचानक कुएं में गिरा देने से वृद्ध महिला ने तैरते हुए अपने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने पत्थर मार कर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर उसके दो पोतों ने कुएं में छलांग लगा कर दादी को बचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को जशपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!