Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती में बेटियों ने दिखाया दम, नौसेना के लिए तीन दिन में इतने रजिस्ट्रेशन

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jul, 2022 01:18 PM

daughters showed strength in agniveer recruitment

भारतीय थल सेना और नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है। सेना के तीनों अंगों में भर्ती को लेकर युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

नेशनल डेस्क: भारतीय थल सेना और नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है। सेना के तीनों अंगों में भर्ती को लेकर युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां जो सबसे बड़ी बात है वो यह कि अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में लड़कियां लड़कों से पीचे नहीं हैं। नौसेना में अग्निवीर भर्ती में युवतियों की तरफ से ज्यादा आवेदन आए हैं। भारतीय नौसेना ने एक जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के लिए पंजीकरण शुरू किया था।

 

रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने के महज तीन दिनों के भीतर लगभग 10,000 युवतियों ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि  अग्निपथ योजना के लिए 20% उम्मीदवार महिलाएं होंगी जो अग्निवीरों के पहले बैच का गठन करेंगी। उन्हें नौसेना के विभिन्न हिस्सों और शाखाओं में भेजा जाएगा। 

 

30 जुलाई तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना ने 1 जुलाई को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने महिलाओं को बल में नाविकों के रूप में भर्ती करने की अनुमति दी है। महिला नाविकों को परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा। हालांकि, नौसेना की ओर से अभी तक 3,000 अग्निवीर नौसैनिकों के पदों में से कितने पदों पर युवतियों का 2022 में चयन किया जाएगा, इसकी संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक लगभग 10,000 महिला उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था।

 

नौसेना 21 नवंबर को भारतीय नौसेना के नाविकों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण शुरू करने को लेकर आईएनएस चिल्का में व्यवस्था कर रही है। इसमें महिला नाविकों के प्रशिक्षण की भी सुविधा होगी। नौसेना में अग्निपथ योजना युवक- युवतियों दोनों के लिए होगी। अभी नौसेना में 30 महिला अधिकारी ऑन बोर्ड फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर नौकायन कर रही हैं। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को तीनों सेना प्रमुखों की उपस्थिति में अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। अग्निपथ योजना में साढ़े 17 साल की आयु के युवा भी आवेदन कर सकेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!