Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Apr, 2020 05:38 PM
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस को एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ।
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस को एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ। नलिया वाच्छू नाम की जगह से एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
प्ुलिस के अनुसार यह क्षेत्र हीरपोरा चैकी के तहत आता है। किसी ने जानकारी दी थी कि नलिया वाच्छू में झरने के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाखत नहीं हो पाई थी।