Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 Jan, 2019 08:15 PM
लेह जिले के खार्दुंगला पास इलाके में शुक्रवार को दो ट्रक हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत के बाद शनिवार को दो और लोगों के शव बरामद किए गए जिसके चलते मरने वालों की संख्या 7 हो गई।
श्रीनगर : लेह जिले के खार्दुंगला पास इलाके में शुक्रवार को दो ट्रक हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत के बाद शनिवार को दो और लोगों के शव बरामद किए गए जिसके चलते मरने वालों की संख्या 7 हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि खार्दुगला हिमस्खलन घटनास्थल के पास से दो और शवों को बरामद किए गए। अभी तक कुल सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।
अधिकारी ने कहा कि शवों को जांस्कर तहसील तक एयरलिफ्ट करने के लिए व्यवस्था कर दी गई है।