रक्षामंत्री सैनिकों के साथ चीन सीमा पर मनाएंगीं दीपावली

Edited By Yaspal,Updated: 03 Nov, 2018 11:20 PM

deepawali celebrates arunachal with defense minister

अरुणाचल प्रदेश पर चीन का विरोध किसी से छिपा नहीं है। जब भी भारत का कोई शीर्ष नेता अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करता है तो चीन अपना विरोध दर्ज कराता है। लेकिन इस बार सभी विरोध को दरकिनार करते...

नेशनल डेस्कः अरुणाचल प्रदेश पर चीन का विरोध किसी से छिपा नहीं है। जब भी भारत का कोई शीर्ष नेता अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करता है तो चीन अपना विरोध दर्ज कराता है। लेकिन इस बार सभी विरोध को दरकिनार करते हुए भारत ने चीन को करारा जवाब देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले की एक पोस्ट पर भारतीय जवानों के साथ दिवाली मनाएंगी। मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि वह 6 और 7 नवंबर को भारतीय जवानों के साथ यहां दिवाली मनाएंगी। तमाम विरोध के बावजूद भारत की रक्षा मंत्री का अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मनाने का फैसला इस कड़ी में चीन को एक करारा जवाब है।

PunjabKesari

चीन का क्या होगा रुख
अब देखना दिलचस्प है कि इस मसले पर चीन का क्या जवाब आता है। ये पहली बार नहीं है, जब देश का कोई शीर्ष नेता जवानों के साथ दिवाली मनाने जा रहा है। चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है। वह भारतीय शीर्ष अधिकारियों के इस इलाके के दौरे पर नियमित रूप से आपत्ति जताता है। इससे पहले भी पिछले साल चीन ने भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल दौरे का विरोध किया था। भारत और चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा 3488 किमी लंबी है। विवाद के हल के लिए दोनों पक्ष अब तक विशेष प्रतिनिधियों के माध्यम से वार्ता के 19 दौरे संपन्न कर चुके हैं।

PunjabKesari

पीएम ने भी सियाचिन में मनाई थी दिवाली
पिछले साल सीतारमण सिक्किम में भारत चीन सीमा पर स्थिति नाथू ला इलाके में गई थीं। वहां उन्होंने सीमा के दूसरी ओर खड़े पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों का अभिवादन भी किया था। गौरतलब है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अजॉ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा किया था। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने चीनी सीमा पर रक्षा तैयारियों को जायजा लिया था।

PunjabKesari

बता दें कि इसके पहले 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी दिवाली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!