रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात, बोले- ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं

Edited By Yaspal,Updated: 12 Sep, 2020 07:13 PM

defense minister rajnath singh spoke to former naval officer madan sharma

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में नौसेना के एक पूर्व अधिकारी पर हमले की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की हरकतें स्वीकार नहीं की जा सकती। नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर मुंबई में उनकी सोसायटी के परिसर में ही कुछ लोगों ने हमला कर...

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में नौसेना के एक पूर्व अधिकारी पर हमले की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की हरकतें स्वीकार नहीं की जा सकती। नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर मुंबई में उनकी सोसायटी के परिसर में ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों ने अपने आपको शिव सैनिक बताया था। हमले का कारण शर्मा द्वारा व्हाटसएप ग्रुप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक कार्टून साझा करना बताया गया था। सिंह ने आज ट्विट कर कहा, ‘‘नौसेना के सेवा निवृत अधिकारी मदन शर्मा से बात की जिनपर उपद्रवियों ने मुंबई में हमला किया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय हैं। मैं मदनजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ''   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!