रक्षा मंत्री की पाक को चेतावनी- नहीं सुधरे तो जारी रहेगी सर्जिकल स्ट्राइक

Edited By vasudha,Updated: 30 Sep, 2018 05:35 AM

defense minister warning to pakistan

आज सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे हो गए हैं। 29 सितंबर, 2016 को इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में घुसकर करीब 40 आतंकवादियों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। वहीं, इस अवसर पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को...

नेशनल डेस्क:  सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं सुधरा तो एक और सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है। आज ही के दिन इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में घुसकर करीब 40 आतंकवादियों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।
PunjabKesari
आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत
रक्षा मंत्री ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कुछ भी शर्मनाक नहीं है। उन्होंने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया हैं। सैन्य शिविर में अपने सोये हुए सहयोगियों पर हमला करने वालों के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की है। सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2016 के दौरान की गयी सर्जिकल स्ट्राइक बहुत ही महत्वपूर्ण थी। भारत आतंकवाद को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा और हमारे जवानों ने केवल अपने कर्तव्य का पालन किया हैं। 

PunjabKesari
पाक नापाक हरकतों को लगाए लगाम 
सीतारमण ने कहा कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर देशभर के 32 शहरों में‘पराक्रम पर्व 2018’मना रहा हैं। भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इससे संबंधित वीडियो लोगों को दिखा रही हैं और साथ ही देश की जनता को यह भी बता रही है कि सर्जिकल स्ट्राइक की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पर और जम्मू-कश्मीर में अपनी नापाक हरकतों पर लगाम नहीं लगाता है तो उस पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई जारी रहेगी। 

PunjabKesari

राफेल डील का भी उठाया मुद्दा 
राफेल सौदे पर सफाई देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राफेल सौदे को लेकर संसद में पहले भी चार बार विस्तृत जानकारी दे चुकी हैं। राफेल सौदा उन्हीं नियमों के तहत किया गया है जो कि तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स (यूपीए) सरकार के समय में अपनाया जाता था। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में दो कपनियों के चलते बाधा आयी और इसमें मौजूदा सरकार की किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं हैं। ?

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!