Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Nov, 2018 12:32 PM
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कम से कम पांच हजार विवाह समारोह के कारण जगह जगह भारी जाम लग गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने यातायात व्यवस्था और अपने ट्विटर
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कम से कम पांच हजार विवाह समारोह के कारण जगह जगह भारी जाम लग गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने यातायात व्यवस्था और अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लगातार लोगों को जानकारी देने के लिए कम से कम एक हजार जवान तैनात किए।
उन्होंने कहा कि आज शाम कम से कम पांच हजार शादियां होनी थीं, इस के मद्देनजर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमने यातायात पुलिस के 1000 जवानों को तैनात किया था। यातायात इंतजाम के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में अनेक स्थानों पर भीषण जाम लगा रहा।