दिल्ली के पानी में घुल रहा जहर, यमुना नदी में दिखी जहरीले झाग की मोटी परत(Video)

Edited By vasudha,Updated: 23 Feb, 2021 03:01 PM

delhi air pollution toxic foam

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दिल्ली को प्रदूषण किस तरह अपनी चपेट में ले रहा है इसका ताजा उदाहरण आज देखने को मिला। यमुना नदी में  आज पानी की जगह चारों तरफ जहरीला सफेद झाग दिखाई दी। दूर से ही देखने पर ये झाग ऐसे लग रहे हैं मानों यमुना में सफेद बर्फ...

नेशनल डेस्क: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रदूषण किस तरह अपनी चपेट में ले रहा है इसका ताजा उदाहरण आज देखने को मिला। यमुना नदी में  आज पानी की जगह चारों तरफ जहरीला सफेद झाग दिखाई दी। दूर से ही देखने पर ये झाग ऐसे लग रहे हैं मानों यमुना में सफेद बर्फ की सादर बिछी हुई है।


वीडियो आया सामने 
साेशल मीडिया पर सामने में वीडियो में यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी परत साफ दिखाई दे रही है।  विशेषज्ञों के मुताबिक यमुना नदी में इस गंदगी भरे झाग की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।  खासकर जो लोग यमुना के पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं, उन्हें इससे खतरा है। 

PunjabKesari
क्यों बनता है झाग 
विशेषज्ञों ने डिटर्जेंट को इस प्रदूषण के बड़े कारणों में से एक बताया है। ज्यादातर डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनियों के पास आईएसओ यानी अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का प्रमाणपत्र नहीं है, जिसने इस रासायनिक पदार्थ फॉस्फेट की मात्रा तय कर रखी है। फॉस्फेट की ज्यादा मात्रा वाला गंदा पानी नालों के जरिए नदी में पहुंचता है।

PunjabKesari

दिल्ली की अवैध कालोनियों भी बड़ा कारण
जब नदी सामान्य ढंग से बह रही होती है तब ये डिटर्जेंट और अन्य आर्गेनिक पदार्थ नदी तल पर जमा हो जाते हैं और जब ज्यादा पानी छोड़ा जाता है तो ओखला बैराज पर पहुंचकर वो ऊंचाई से गिरता है जिसकी वजह से झाग बनता है। वहीं एक अधिकारी ने बताया था कि  दिल्ली की अवैध कालोनियों में रहने वाले 2.3 लाख लोगों ने सीवेज का कनेक्शन नहीं लिया है जिसके कारण नदी में प्रदूषक तत्व जा रहे हैं। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!