होगा तुमसे प्यारा कौन?...दिल्ली और मुंबई पुलिस का ऋषि कपूर को आखिरी सलाम

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Apr, 2020 03:16 PM

delhi and mumbai police s last salute to rishi kapoor

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर दुनिया को यूं अलविदा कह जाएंगे किसी ने सोचा भी नहीं था। नम आंखों से आज उनको उनके दोस्त, करीबी विदाई दे रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर के फैंस भी उनके निधन पर दुखी हैं। बॉलीवुड की सभी हस्तियां,  नेता या फिर आम आदमी हर कोई अपनी तरफ से...

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर दुनिया को यूं अलविदा कह जाएंगे किसी ने सोचा भी नहीं था। नम आंखों से आज उनको उनके दोस्त, करीबी विदाई दे रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर के फैंस भी उनके निधन पर दुखी हैं। बॉलीवुड की सभी हस्तियां,  नेता या फिर आम आदमी हर कोई अपनी तरफ से ऋषि कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं दिल्ली और मुंबई पुलिस ने भी अपनी तरफ से ऋषि कपूर को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी। दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऋषि कपूर के कुछ फेमस डायलॉग साझा किए हैं।

PunjabKesari

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘फ़िल्म जगत की दो नायाब हस्तियां, जिन्होंने हमें अपनी अदाकारी से हंसाया भी और रुलाया भी, आज हमारे बीच नहीं हैं, दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’ इस ट्वीट के साथ दिल्ली पुलिस ने इरफान खान, ऋषि कपूर के कुछ फिल्मी डायलॉग भी पोस्टर के रूप में साझा किए।

ये दिल तुमने बहलाया भी खूब और रुलाया भी खूब।

आप जिस्म हैं मैं रूह.. आप फानी हैं मैं लाफानी...

जीना यहां मरना यहां...इसके सिवा जाना कहां...

PunjabKesari

 दिल्ली पुलिस के अलावा मुंबई पुलिस ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा... ऊं शांति शांति ऊं....ये ऋषि कपूर के एक मशहूर गाने की पंक्तियां हैं। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसपर लिखा है-होगा तुमसे प्यारा कौन। मुंबई पुलिस ने इससे पहले बुधवार को इरफान खान के निधन के बाद भी भावुक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था.. तुमको याद रखेंगे गुरु हम...! बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से लड़ रहे थे और काफी लंबे वक्त तक उनका विदेश में इलाज भी हुआ लेकिन बुधवार को उनको सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका गुरुवार सुबह निधन हो गया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!