2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ 9 फीसदी वोट मिलेंगे: केजरीवाल

Edited By Anil dev,Updated: 21 Aug, 2018 01:19 PM

delhi arvind kejriwal lok sabha elections bjp congress

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो दिल्ली की सात में से चार सीटें जीतने जा रही है, जबकि बाकी तीन सीटों पर भाजपा संग उसका कड़ा...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो दिल्ली की सात में से चार सीटें जीतने जा रही है, जबकि बाकी तीन सीटों पर भाजपा संग उसका कड़ा मुकाबला है। पार्टी के मुताबिक उसने बूथवाइज सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाओं को किस तरह लेते हैं? इसमें लोगों ने कहा कि वो गठबंधन के खिलाफ हैं। 

PunjabKesari

सर्वे के मुताबिक चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को लोकसभा चुनाव में करीब 46 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। भाजपा को 36 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 9 फीसदी वोट पर ही सिमटती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता। 

PunjabKesari

सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में आप को यूथ और महिलाओं का ज्यादा साथ मिलेगा। हालांकि व्यापारी वर्ग अभी भी भाजपा के साथ है। खास बात यह है कि व्यापारियों ने जीएसटी, नोटबंदी और सीलिंग से जुड़ा अपने दर्द बताया तो सही मगर उनका झुकाव अभी भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा,'लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2019 लोकसभा चुनावों में क्या केजरीवाल की भविष्यवाणी सच होती है या नहीं। 
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!