आश्रम की छत तोड़कर भागीं 9 लड़कियां, दो अधिकारी निलंबित

Edited By Anil dev,Updated: 04 Dec, 2018 11:23 AM

delhi ashram for girls police

राजधानी के दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम फॉर गर्ल्स में 9 लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। ये लड़कियां भागीं हैं या गायब कर दी गई हैं, इसकी अब पुलिस जांच कर रही है। हैरानी इस बात की है कि लड़कियों के लापता होने की जानकारी आश्रम...

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): राजधानी के दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम फॉर गर्ल्स में 9 लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। ये लड़कियां भागीं हैं या गायब कर दी गई हैं, इसकी अब पुलिस जांच कर रही है। हैरानी इस बात की है कि लड़कियों के लापता होने की जानकारी आश्रम संचालक को भी नहीं है। इस संबंध में उन्हें तब पता चला जब मामले में दिल्ली महिला आयोग ने उसने संपर्क साध इस बारे में जानकारी मांगी। बताया जाता है कि ये लड़कियां छत तोड़ कर भागी थीं। 

मामलें की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को एफआईआर को अपराध शाखा को स्थानांतरित करने के लिए लिखा जा रहा है ताकि बच्चियों को ढूंढने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। फिलहाल जीटीबी इंक्लेव पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शाहदरा डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। गायब लड़कियों में आठ बालिग हैं जबकि एक नाबालिग है। पुलिस बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है।  ज्ञात हो कि इससे पहले भी महिला आयोग में बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य ने आश्रम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। 

दो अधिकारी निलंबित
लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आने पर दिल्ली सरकार ने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी और संस्कार आश्रम के अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। इस मामले की गहराई से जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं। इस संंबंध में स्थानीय चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने दिल्ली महिला आयोग को शिकायत कर जानकारी दी थी। दिल्ली महिला आयोग को पहले भी इस आश्रम के खिलाफ  कई शिकायत मिल चुकी हैं। 

मनीष सिसोदिया को दी गई लिखित जानकारी
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति जयहिंद ने महिला एवं बाल विकास मंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। दिलशाह गार्डन स्थित संस्कार आश्रम में द्वारका से इन लड़कियों को शिफ्ट किया गया था। ऐसी सूचना मिली है कि इन लड़कियों को मानव तस्करी, यौन शोषण व अन्य काम के लिए लाया गया था। मगर लड़कियों को सरकार की पहल पर बचा लिया गया था। संदेह है कि इन लड़कियों को मानव तस्करी या अन्य अपराध के लिए वहां से हटाया गया है। सिसोदिया ने कहा है कि संस्कार आश्रम से जिस तरह से घटना हुई है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!